रायपुर। प्रदेश के एक निजी चैनल के फेस टू फेस कार्यक्रम में गेस्ट बने ऊर्जानगरी के ऊर्जावान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पब्लिक.पुलिस रिलेशन पर बेबाकी से अपने विचार रखे। शो के दौरान उन्होंने कहा कि अपराधियों से नहीं बल्कि अपराध से लोगों को दूर रहना होगा, तभी एक सुंदर समाज की परिकल्पना साकार होगी।
आज जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल आज बुधवार को एक निजी चैनल के लाइव प्रसारित कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि छत्तीसगढ़ नवा छत्तीसगढ़ विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल कार्यक्रम में प्रदेश के उन आईपीएस अधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है, जिन्होंने पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है।











