बलौदाबाजार. जिले में रफ्तार का कहर जारी है. पलारी में एक तेज रफ्तार बाइक सवार कार से जा भिड़ा. युवक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए. बता दें कि, पलारी में पदस्थ सीएमओ की कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे के बाद घायल को पलारी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है. वहीं इस पूरे घटना का वीडियो पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी में कैद हो गया.










