Monday, August 3, 2026

न्यायधानी में कातिलों की करतूत ! चलती कार से फेंकी लाश, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस कर रही तहकीकात

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां कार सवार कातिलों ने चलती गाड़ी से लाश फेंक कर रफूचक्कर हो गए. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.मिली जानकारी के मुताबिक लाश को चलती कार से फेंका गया है. 28 से 30 वर्ष के युवक की लाश को हत्या के बाद ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गुंबर पेट्रोल पंप चौक के पास की घटना है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

बताया जा रहा है कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की घटना है. पुलिस अज्ञात कार की तलाश में जुटी है. वहीं लाश की भी पहचान के लिए मशक्कत की जा रही है. जल्द मामले का खुलासा हो सकता है.