कोरबा। श्रमिकों के हितों की रक्षा करने वाले श्रमिक नेता, भारतीय मजदूर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव यू तो अपनी श्रमिक संरक्षण की नीतियों को लेकर सुर्खियों में रहते है, लेकिन इस बार वे अपने प्रकृति प्रेम को लेकर चर्चा में आ गए है। श्रमिक नेता ने जवाली क्षेत्र में एक गार्डन का निर्माण कराया है। जहां आम, अमरूद, कटहल सहित विभिन्न फलदार वृक्ष लगाए गए है। इसके साथ ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक कड़कनाथ मुर्गा, चाइनीज मुर्गा सहित वजन में लगभग 50 किलो तक होने जैपनीज मुर्गों को भी पाला गया है। खरगोश, कबूतर को भी इस गार्डन में संरक्षित किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के पक्षियों को इस गार्डन में बाहर से भी लाया गया है। हरदीबाजार और दीपका क्षेत्र में इस गार्डन की चर्चा है, जिसके कारण आज बीजेपी पिछड़ा वर्ग महामंत्री झखेंद्र देवांगन भी यहां पहुंचे।












