Saturday, September 19, 2026

त्रिलोक समर्थकों की नाराजगी आने लगी सामने

बेलतरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के दावेदार त्रिलोक श्रीवास समर्थकों की नाराजगी भी अब खुलकर सामने आने लगी है। सोमवार को उनके निवास में समर्थक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। कार्यकर्ताओं का दोटूक कहना था कि इस तरह की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। समर्थक कार्यकर्ता त्रिलोक पर जल्द निर्णय लेने और विकल्प चुनने का दबाव बना रहे हैं। कार्यकर्ताओं की माने तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के दिग्गज पदाधिकारी लगातार संपर्क कर रहे हैं। बसपा के दिग्गज पदाधिकारी भी संपर्क साध रहे हैं।