Monday, May 11, 2026

युवती के परिजन बोले- हमारी बेटी को आफताब ले गया:एक दिन से गायब है लड़की, थाने में जमकर हंगामा; केस दर्ज करने की मांग

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में पिछले एक दिन से एक लड़की लापता है। इसको लेकर युवती के परिजनों ने तोरवा थाने में जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि, उनके इलाके के रहने वाले आफताब ने उसे बहलाकर ले गया है। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज करने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि, पटेल मोहल्ले की रहने वाली 19 साल की युवती शनिवार को सुबह कोचिंग के लिए गई थी। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी तलाश की। फिर भी लड़की के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। अब तक युवती का कोई पता नहीं चला रहा हैं।

थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

परिजन बोले- आफताब उसे बहलाकर ले गया

युवती के परिजन और घर के आस-पास रहने वाले लोग रविवार शाम को थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारी लड़की के पास आफताब की बहन आई थी। वही उसे अपने साथ अपने भाई के पास ले गई। फिर आफताब उसे बहलाकर अपने साथ कहीं ले गया है।