Wednesday, September 23, 2026

बदमाशों ने कार को बनाया मोबाइल बार:नशे में खुली डिक्की में बैठकर युवकों का हंगामा, पुलिस ने पीछा कर आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर.बिलासपुर में शराब के नशे में कार की खुली डिक्की में बैठकर हंगामा मचाने वाले आठ बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की रात युवक अपनी कार को मोबाइल बार बनाकर घूम-घूमकर शराब पी रहे थे और खुली डिक्की में बैठकर उत्पात मचा रहे थे। पुलिस ने इन युवकों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। युवकों की मस्ती का VIDEO भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश डिक्की खुली कर कार में सवार होकर घूमते नजर आ रहे हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

शुक्रवार की देर बदमाश युवकों ने अपनी कार को ही मोबाइल बार बना लिया था, जिसमें शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास लेकर घूम-घूमकर शराब पी रहे थे। इस दौरान युवक कार की खुली डिक्की में बैठकर और खिड़की से बाहर खड़े होकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे थे। इस दौरान किसी ने युवकों की इस हरकत को देख लिया और वीडियो भी बना लिया। इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की गई। फिर टीआई परिवेश तिवारी ने पेट्रोलिंग टीम भेजकर कार का पीछा कराया और युवकों को दबोच लिया।