महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक लड़के ने अपनी शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद खुद को आग लगा ली। इतना ही नहीं जलते हुए उसने उस लड़की को भी गले लगा लिया ताकि लड़की की भी मौत हो जाए। 90% जल चुके लड़के की मौत हो चुकी है, जबकि 55% तक जल चुकी लड़की की हालत गंभीर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाला लड़का गजानन मुंडे और घायल लड़की दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जूलॉजी से पीएचडी कर रहे थे।
लड़की के पैरेंट्स ने कराई FIR
गजानन के माता-पिता भी पीड़ित लड़की को शादी के लिए धमका रहे थे। परिजन का कहना है कि लड़के के माता-पिता ने लड़की से कहा था कि अगर तुम गजानन से शादी नहीं करोगी तो हम दोनों को मार देंगे। इसलिए लड़की के परिजन ने गजानन के माता-पिता के खिलाफ बेगमपुरा थाने में FIR करवाई है।
थाने के इंजार्च प्रशांत पोतदार ने बताया कि घटना सोमवार की है। पुलिस ने महिला के परिजन की तहरीर पर धारा 307, 326ए, 354डी, 506,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।







