Saturday, August 22, 2026

पुलिस स्मृति दिवस पर अमर जवानों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

कोरबा। शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस विभाग के अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण ने राज्यवार शहीद पुलिस जवानों के नामों का वाचन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस के शहीद जवानों को हर वर्ष 21 अक्टूबर को याद किया जाता है। इन शहीदों में कोरबा जिले के भी 12 जवान शामिल हैं। शहीद जवानों को शोक धुन के मध्य शस्त्र झुका कर नमन किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अमर जवानों को नमन किया।