Sunday, August 2, 2026

UP में एक सीट कितने की पड़ी ?:भाजपा के सवाल पर बोले CM बघेल- जितने की पंजाब में आपको; महंत ने कहा- आज शुक्रवार इसलिए सफेदी की झंकार

छत्तीसगढ़ की विधानसभा में शुक्रवार को माहौल हंगामेदार तो रहा ही, बीच-बीच में नेताओं में चले हंसी-मजाक और तंज ने रहा कई । जनता से जुड़े कई अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा था। इसी बीच विपक्षी नेताओं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच कुछ ऐसी बातचीत हुई कि माहौल में हंसी और एक दूसरे पर तंज कसने की होड़ नजर आई।

 

पहले भाटापारा से बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए कहा कि कल के नतीजे के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आपका क़द बहुत बढ़ गया है। बस इतना बता दीजिए एक सीट कितने की पड़ी?

इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि आप लोग रात भर चिंतन किए हैं कि हंटर वाली आएंगी तो क्या होगा? शिवरतन शर्मा ने फिर कयास लगाया कि एक सीट पाँच सौ करोड़ की पड़ी होगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की 273 सीट आई है, तो बीजेपी को कितने की पड़ी? अब की बार बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि, कांग्रेस की एक सीट कितने की पड़ी। इस पर भूपेश बघेल ने त्वरित टिप्पणी करते हुए कहा, प्रधानमंत्री समेत पूरे मंत्री पंजाब गए थे। उतना ही लोड पड़ा जितना पंजाब में आपको पड़ा।