Friday, July 17, 2026

VIDEO : पैराट्रूपर्स ने आसमान में दिखाई कलाबाजी, सेना ने सिलीगुड़ी गलियारे के पास किया अभ्यास

नई दिल्ली: भारतीय सेना के जवानों ने आसमान से छलांग लगाते हुए गजब का सैन्य पराक्रम दिखाया है. भारतीय सेना ने चीन की सीमा के नजदीक सिलीगुड़ी गलियारे के पास दो दिन का सैन्य अभ्यास किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह में यह दूसरा ऐसा अभ्यास है. सेना ने 24 से 25 मार्च के बीच यह अभ्यास किया जिसमें लगभग 600 सैनिकों ने भाग लिया.इसमें सैनिकों ने हवा में ऊंचाई से छलांग लगाई और निगरानी और लक्ष्य भेदने का अभ्यास किया.सिलीगुड़ी गलियारा नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमा से लगती जमीन है. यह पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ता है और सैन्य दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.