Tuesday, August 18, 2026

VIDEO/समुद्री सीमा से सटे मियागी में 7.2 तीव्रता का भूकंप, कई इलाकों में सूनामी का अलर्ट

जापान की समुद्री सीमा से सटे मियागी प्रांत में शनिवार को 7.2 तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान के कई इलाकों में सूनामी अलर्ट भी जारी की गई है।

भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्वी तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। जापान के मौसम विभाग ने एक मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है और लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है।