Friday, April 17, 2026

Video : पुलिसकर्मी ने की क्रूरता की सारी हदें पार, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के जाफराबाद (Jaffrabad) में सोमवार को एक पुलिसकर्मी ने कुत्ते को डंडे से बुरी तरह मारा। उसकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिल्ली पुलिस के एएसआई वर्दी पहने एक कुत्ते को मारते नजर आ रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसके बाद वीडियो वायरल (Video Viral) हो गया।

 

वायरल हो रहे वीडियो की बात जब संज्ञान में आई तो इस पर कारवाई करते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने ट्वीट किया कि उन्होंने वीडियो का संज्ञान लिया है और कहा है कि वे दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ( Police Officer) ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि दोषी अधिकारी जाफराबाद पुलिस स्टेशन (Jaffrabad Police Station) का सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) है।