बिहार के छपरा के सोनपुर मेले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, यहां जायंट व्हील (झूला) का एक हिस्सा हाईटेंशन तार पर गिर गया. हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. आननफानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
घटना शाम करीब 5 बजे की है, जब सोनपुर मेले में जायंट व्हील पर कई लोग सवार थे. तभी हवा में अचानक झूले का एक हिस्सा टूट कर पास के हाईटेंशन तार पर गिर गया. जिसकी वजह से कई लोग गिरकर घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि रविवार की छुट्टी के कारण सोनपुर मेले में जबरदस्त भीड़ थी. हादसे की वजह से सोनपुर मेले की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई. घटना के तुरंत बाद अफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिकारियों को घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. जानकारी के मुताबिक घायल होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में झूला टूट कर गिरा, हाइटेंशन तार के संपर्क में आने के कारण हादसा, कई लोग घायल, एक को गंभीर स्थिति में किया गया पटना रेफर। @SonepurMela #sonepurmela pic.twitter.com/o0SUkhPux4
— Raman Rai (@journal_raman) November 20, 2022








