Wednesday, June 24, 2026

जब आवारा कुत्तों के बीच फंसे रायपुर निगम सभापति, सोशल मीडिया में घटना बयां करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से की यह अपील…

रायपुर। रायपुर नगर निगम में सभापति प्रमोद दुबे भी शहर के आवारा कुत्तों के बीच फंस गए. पूर्व महापौर ने आज सुबह की घटना ट्वीटर पर शेयर करते हुए कहा कि समझ नहीं आ रहा था कि (साइकिल) रोके कि तेजी से पैडल मारे. इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में ही आवारा कुत्तों के लिए बने कानून में तब्दीली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संशोधन करने की अपील कर डाली.