कोरबा । कोरबा जिले के कोरबा और कटघोरा वन मंडल के जंगल और आवासीय ग्रामीण इलाकों में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। अभी खेती-किसानी का मौसम है और ऐसे में हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछली रात कोरबा वन मंडल के अंतर्गत करतला ब्लॉक के ग्राम देवलापाठ में एक नर दंतैल हाथी के आने की खबर आम हुई है। हाथी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह जलक्रीड़ा का आनंद ले रहा है।







