गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ग्रामीणों ने धान खरीदी की मांग को लेकर बवाल मचा दिया है. नेशनल हाइवे 130 C पर चक्काजाम के दौरान पुलिस पर पथराव किया. इसके बाद अब भीड़ थाने घेराव के लिए निकल पड़ी है. पुलिसकर्मी जख्मी हैं. SI के पैर में चोटें आई हैं, जबकि पुलिस जवानों का सिर फूट गया है.
क्या हैं मांगें ?
दरअसल, पहले आदिम जाति सहकारी समिति कांडेकेला में संचालित थी, जिसे समिति ने सहमति से भेजीपदर गांव में संचालित करने को कहा. इसकी सहमति उस इलाके ग्रामीणों ने जगह नहीं होने के कारण दी थी. अब फिर उसी समिति को वापस कांडेलेका लाने की मांग की जा रही है, जबकि हैरानी की बात ये है कि धान खरीदी केंद्र को समिति के लोग ही जगह की कमी बताकर भेजीपदर में खुलवाए थे. अब वही लोग फिर से हंगामा कर दोबारा कांडेकेला में खोलने की मांग पर अड़े हैं.
धान खरीदी केंद्र को लेकर बवाल
वहीं ग्रामीणों के मुताबिक कांडेकेला में तत्काल आज ही धान खरीदी केंद्र खोला जाए. कलेक्टर यहां पहुंचकर घोषणा करे. वहीं मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक सप्ताह पहले ही प्रशासन को अवगत करा दिया था, जिसके बाद आज सुबह से ही प्रदर्शन में बैठ गए थे. बताया जा रहा है कि करीब एक हजार लोग थे.
गरियाबंद BREAKING: हमले में तब्दील हुआ चक्काजाम, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया ताबड़तोड़ पथराव, TI समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी… @GariyabandPolic pic.twitter.com/ge9O0hRzVi
— KAILASH RAVIDAS (@RavidasKailash) November 21, 2022








