Thursday, July 30, 2026

VIDEO: किराना दुकान में जिंदा जली महिला, मोमबत्ती जलाकर डिब्बे से निकाल रही थी पेट्रोल, सब कुछ जलकर खाक, ग्राहक भी झुलसा

गंभीर रूप से झुलस गई थी दुकानदार महिलासरगुजा जिले में बीती रात किराना दुकान में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कि दुकान में बेचने के लिए पेट्रोल निकालने के दौरान आग लगी, जिसमें महिला दुकानदार और पेट्रोल लेने आया युवक झुलस गए। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर का है।

किराना दुकान में लगी भीषण आग, महिला व युवक झुलसे - Dainik Bhaskar

आसपास के लोगों ने फायर को ब्रिगेड की टीम को सूचना दी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत क बाद घर में लगी आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

गंभीर रूप से झुलस गई थी दुकानदार महिला
गंभीर रूप से झुलस गई थी दुकानदार महिला

मोमबत्ती की रोशनी में जरकिन से निकाल रही थी पेट्रोल

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कंचनपुर में बीती रात बिजली गुल हो गई थी। रात करीब 8 बजे लाल साय के किराना दुकान में उसकी पत्नी दरिना सिंह (24) में थी। रात करीब 8 बजे एक युवक अजय दुकान में पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा था। दरिना सिंह बिजली गुल होने के कारण मोमबत्ती की रोशनी में जरकिन से पेट्रोल निकाल रही थी।

पेट्रोल में लगी आग हुई बेकाबू

पेट्रोल के जरकिन के पास मोमबत्ती होने के कारण आग लग गई। एकाएक आग भभक गई। जरकिन में रखे पेट्रोल में भड़की आग की चपेट में आकर दरिना सिंह और अजय सिंह झुलस गए। बाहर निकलने का रास्ता नहीं होने के कारण दरिना सिंह अंदर भागी। देखते ही देखते दुकान और पूरे घर में आग फैल गई।

एंबुलेंस द्वारा रात में महिला को कराया गया दाखिल
एंबुलेंस द्वारा रात में महिला को कराया गया दाखिल

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

आग लगने की सूचना पर अंबिकापुर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड टीम ने गंभीर रूप से झुलसी दरिना सिंह और अजय (20) को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया है।

आग पर काबू पाते फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य
आग पर काबू पाते फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य

पति और बच्चे गए थे बाहर

हादसे के दौरान महिला का पति लाल साय अपने 4 साल के बेटे कार्तिक को लेकर बिजली गुल होने के कारण ट्रांसफार्मर के पास गया था। गांव वाले ट्रांसफार्मर का डीओ लगाने की कोशिश कर रहे थे। आग लगने की सूचना पर जब तक वह घर पहुंचा, पूरा घर आग की लपटों से घिरा था। घर का पूरा सामान और दुकान का पूरा सामान जल गया।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फायर ब्रिगेड की टीम के प्रभारी अंजनी तिवारी सहित टीम के पवन गुप्ता, गौरव पाठक, राजेश्वर गुप्ता,सैनिक नंदकिशोर ने आग पर काबू पाया। गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।