Sunday, April 19, 2026

VIDEO:रायपुर में बाइक पर युवाओं का स्टंट, सांप की तरह लहराई, फिर 100 के स्पीड में मारी ब्रेक; गाड़ी जब्ती और FIR के निर्देश

नवा रायपुर की सड़क पर युवा इस तरह खतरनाक स्टंट करते रहे। - Dainik Bhaskarरायपुर.रायपुर में बाइक पर स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने युवाओं का पहचान कर गाड़ी जब्ती के निर्देश दिए हैं। संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज किया जाएगा। नवा रायपुर में युवा 100 से अधिक की स्पीड से बाइक दौड़ाते हुए स्टंट कर रहे थे। कोई सांप की तरह बाइक लहराता रहा तो किसी ने तेज रफ्तार में ब्रेक मारी। जिससे मोटरसाइकिल का पीछे का हिस्सा हवा में उठ गया।

युवाओं का स्टंट ऐसा, अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो जान पर भारी पड़ सकता था। वीडियो देखकर इनपर पुलिस का जरा सा भी खौफ नजर नहीं आ रहा। ऐसे स्टंटबाज युवकों पर आईजी ने सिर्फ चालानी कार्रवाई न कर सीधे FIR के निर्देश दे रखे हैं।

वीडियो रविवार की शाम 5 बजे नवा रायपुर की सड़क का है। दर्जनभर युवक कई महंगी रेसिंग बाइक 100 से अधिक की स्पीड में लहराते रहे, तो कोई इसी स्पीड में अचानक ब्रेक मार रहा था। बाइक रेसिंग जानकारों के मुताबिक इस स्टंट को विली कहते हैं।