
बॉस्टन: अमेरिका (US) में शुक्रवार को एक सबवे ट्रेन (Subway Train) में आग लग गई जब वो एक पुल के ऊपर से गुजर रही थी. यह पुल एक नदी पर बना हुआ है. यह हादसा बॉस्टन (Boston) के बाहरी इलाके में हुआ. हादसे के कारण आपात स्थिति में लोगों को ट्रेन से निकालना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि करीब 200 लोगों को ट्रेन से निकालना पड़ा. अधिकतर लोग ट्रेन की खिड़की से बाहर कूद गए. एक महिला ने नीचे की मिस्टिक नदी (Mystic River) में ही छलांग लगा दी.
मैसाचुसेट्स बेस ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (MBTA) ने कहा, ” आज सुबह ऑरेंज लाइन पर ट्रेन में आग लगने और धुंआ उठने की सूचना मिली जब वो वेलिंगटन से एसेंबली स्टेशन के बीच एक पुल पर थी. हम अपनी जांच को लेकर पारदर्शी रहेंगे और अपडेट्स आते ही सूचना दी जाएगी.
New video shows a person in the water after an Orange Line train broke down and started smoking over the Mystic River.
Riders had to climb off the train on to the tracks and walk back to the station. Witnesses say one person even jumped into the water. pic.twitter.com/Gvimj7krf9
— Rob Way (@RobWayTV) July 21, 2022











