मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली के जिला जेल में कैदी ने खुदकुशी कर ली. 18 तारीख को जिला एवं सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 2 दिन बाद उसने मौत को गले लगा लिया.
दरअसल, कैदी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा था. बैरक नंबर 3 की सीढ़ी में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगाई है. मृतक कैदी का नाम राहुल साहू है.
मिली जानकारी के मुताबिक कैदी फास्टरपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव का रहने वाला था. सजा मिलने के बाद कैदी हताश था. जेल अधीक्षक ने बंदी की काउंसलिंग भी की थी.











