Wednesday, July 29, 2026

शादी से 5 दिन पहले युवती ने लगाई फांसी:मंगेतर से फोन पर हुई थी कहासुनी, घर से डोली उठने से पहले उठी अर्थी

पोस्टमॉर्टम के लिए शव ले जाते परिजन।कोंडागांव जिले में शादी से 5 दिन पहले एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस लड़के से उसकी सगाई हुई थी, उससे फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि बाद में उनका विवाद सुलझ गया था, लेकिन अचानक उसने सुसाइड कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नहरपारा वार्ड निवासी सुषमा श्रीवास (24) की शादी तीन महीने पहले कांकेर जिले के भावगिरी ग्राम में तय हुई थी। दोनों की सगाई हो गई थी और 10 मई को शादी होने थी। एक भाई और तीन बहनों में सुषमा दूसरे नंबर की थी। अब घर से डोली उठने से पहले बेटी की अर्थी उठी है।

नहरपारा वार्ड निवासी सुषमा श्रीवास (24)।
नहरपारा वार्ड निवासी सुषमा श्रीवास (24)।

खुद बांट रही थी शादी का कार्ड, खरीददारी भी

बताया जा रहा है कि, घर के सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। यह घर की पहली शादी थी। कुछ दिन पहले तक सुषमा खुद अपनी शादी की कार्ड बांटकर आई थी। खरीददारी भी कर रही थी। इसी बीच 5 मई रविवार की शाम मकान की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मंगेतर से हुई थी कहासुनी

युवती के पिता उमाशंकर श्रीवास ने बताया कि, बेटी सुषमा श्रीवास और मंगेतर के बीच फोन पर बातचीत होती थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। कुछ दिन ही लड़के पक्ष ने लोगों ने घर आकर माफी मांगी थी। जिसके बाद समय के साथ सब कुछ ठीक हो चुका था।

कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या।
कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

घटना के वक्त माता-पिता बाहर थे

शाम को मेरी पत्नी विकास नगर गई थी, मैं भी बाहर था। बेटे और बेटियां घर की दुकान में थे। इसी दौरान सुषमा के रूम के बाहर नहीं निकलने पर छोटी बहन कमरे में गई, तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा गया, तो वो फंदे पर लटक रही थी।

पढ़ाई के साथ सिलाई का करती थी काम

पिता ने बताया कि, सुषमा श्रीवास फर्स्ट ईयर की पढ़ाई की थी। उसके साथ-साथ कपड़े सिलाई का भी काम करती थी। घर पर शादी को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक ही सब कुछ खत्म हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।