Monday, August 3, 2026

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 2 घायल

बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को अपने चपेट में ले लिया. हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं और बाइक चालक को मामूली चोट आई है. घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.