को
रबा।अग्रवाल सभा, कोरबा की नवीन कार्यकारिणी (वर्ष 2026-28) के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में समाजसेवा और सक्रिय भागीदारी के लिए पहचाने जाने वाले युवा व्यापारी आशीष गोयल ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
निहारिका स्थित बोलबम ट्रेडर्स के संचालक आशीष गोयल लंबे समय से अग्रवाल सभा की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे हमेशा समाजहित के कार्यों में आगे रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी इसी सेवा भावना और समर्पण के चलते समाज में उनकी एक अलग पहचान बनी है।
आशीष गोयल ने समस्त अग्र बंधुओं से अपील करते हुए कहा है कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि वे उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज के विकास, एकता और नई पहल को आगे बढ़ा सकें।
समाज के कई सदस्यों का मानना है कि आशीष गोयल जैसे ऊर्जावान और कर्मठ व्यक्ति के नेतृत्व में अग्रवाल सभा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। चुनावी माहौल के बीच उनकी दावेदारी को लेकर समाज में सकारात्मक चर्चा भी देखने को मिल रही है।
अब सभी की नजरें आगामी चुनाव पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि समाज की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी।









