Thursday, September 24, 2026

आज बस्तर दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, आम सभा को करेंगे संबोधित, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बस्तर दौरे पर रहेंगे. जहां वे कार्यक्रम में शामिल होंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम कर्नाटक के लिए रवाना हो जाएंगे.

जार कार्यक्रम के मुताबिक पीएम सुबह 8:55 बजे दिल्ली से रवाना होंगे. सुबह 10:55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 11:00 बजे से लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. जहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:50 बजे वे जगदलपुर एयरपोर्ट से कर्नाटक के लिए रवाना होंगे.

बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले तीन बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ चुके हैं. पिछले 4 महीने में ये पीएम का छत्तीसगढ़ में चौथा दौरा है. बीते 30 सितंबर को पीएम बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे. इससे पहले 14 सितंबर को पीएम ने रायगढ़ में सभा की थी. वहीं जुलाई में पीएम रायपुर आए थे.