Sunday, May 3, 2026

आयुक्त कुलदीप शर्मा ने निगम के अधिकारियों   साथ किया शहर का भ्रमण

कोरबा । आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने निगम के अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न वार्डो, स्थलों का दौरा किया। उन्होने निगम द्वारा पूर्ण किए गए विकास कार्यो की गुणवत्ता का परीक्षण करने के साथ ही प्रगतिरत व प्रस्तावित विकास कार्यो का अवलोकन किया। नगर की साफ-सफाई व यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए साफ-सफाई कार्यो के बेहतर संपादन तथा सड़कों के किनारे लगी अस्थाई दुकानों की शिफ्टिंग कर यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने भ्रमण के दौरान कोसाबाड़ी चौक से रिसदी चौक की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। उक्त सड़क का डामरीकरण व जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाना है, उन्होने संबंधित कार्य एजेंसी एवं निगम के अधिकारियों को कार्यशीघ्र प्रारंभ करने के कड़े निर्देश देते हुए कार्य में हो रहे विलंब पर अप्रसन्नता व्यक्त की। इसी प्रकार उन्होने महाराणा प्रताप नगर में नवनिर्मित स्टेज तथा राताखार अटल आवास में निर्मित नाली कलवर्ट आदि का निरीक्षण कर कार्यो की गुणवत्ता का परीक्षण किया। निगम द्वारा नगर निगम आवासीय परिसर स्थित मंनोरंजनगृह के समीप बैंडमिंटन कोर्ट निर्माण किया जा रहा है,