Wednesday, September 30, 2026

इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में दिखा धुआं

इंडिगो एयरलाइन के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि पायलट को विमान में धुआं नजर आया, जिसके बाद नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट 6E 7074 अहमदाबाद से नागपुर होते हुए लखनऊ जा रही थी। इसमें 50 यात्री और 4 स्टाफ मेंबर सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।