कोरबा। लगातार हो रही बारिश के बीच कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जटांगपुर में कसईनाला पार करते समय 55 वर्षीय बंधुराम विश्वकर्मा तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोर और रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुट गई है।
ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि बंधुराम अपने साथियों के साथ शराब पीने गए थे और लौटते समय हादसा हुआ, जबकि थाना में दर्ज सूचना के अनुसार वह मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव में बह गए। कटघोरा थाना पुलिस ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। कसईनाला का पानी आगे अहिरन नदी में मिलने के कारण तेज बहाव से रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आ रही है।










