Wednesday, July 1, 2026

एसपी संताेष सिंह को मिला इंडिया पुलिस 2022-अवार्ड

जिले के नए एसपी संताेष सिंह ने करीब 2 साल पहले रायगढ़ में अपनी पदस्थापना के दाैरान अगस्त 2020 में महानदी में आए बाढ़ के दाैरान संवेदना अभियान चलाकर राहत-बचाव कार्य के साथ ही 48 गांव के बाढ़ प्रभावित 451 परिवार तक जीवन उपयाेगी व पुर्नवास सामग्री की मदद पहुंचाई थी।

इसके लिए नोएडा की प्रतिष्ठित ‘गवर्नेंस नाऊ’ संस्था ने आपदा प्रबंधन कैटेगरी में संवेदना अभियान काे इंडिया पुलिस अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। एसपी सिंह के नेतृत्व में अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस के साथ जिला प्रशासन, हाेम गार्ड व एसडीआरएफ के जवानाें ने बाढ़ में फंसे लाेगाें काे बचाने, राहत शिविराें में ठहराने, भाेजन व चिकित्सा समेत अन्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की थी।

एसपी सिंह के इस अभियान की तब राज्य सरकार ने भी सराहना की थी। वहीं इंडिया पुलिस अवार्ड-2022 से सम्मानित हाेने पर इसे एसपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा। खास बात यह है कि रायगढ़ में तब एसपी सिंह के साथ रहकर संवेदना अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा भी अब काेरबा में पदस्थ है