Thursday, March 19, 2026

कर्मचारी के सम्मान में डाक टिकट:CG के शिवलाल ने 1 साल में बेची 4 करोड़ की पॉलिसी; विभाग ने पोस्टल स्टांप पर लगाई फोटो

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक डाक बीमा एजेंट की फोटो डाक टिकट पर छप गई है। इस एजेंट ने महज एक साल में 4 करोड़ रुपए से अधिक की डाक पॉलिसी बेच दी है। प्रदेश में ऐसा करने वाले 500 एजेंट में दूसरे हैं। ऐसे में पोस्टल डिपार्टमेंट ने भी उनको सम्मान देते हुए 15 हजार का नगद पुरस्कार सहित उनकी फोटो वाले पोस्टल स्टांप जारी कर दिए हैं।

गरियाबंद में रहने वाले शिवलाल निषाद ने भारत सरकार की पोस्टल सर्विस में डाक बीमा एजेंट हैं। वह गरियाबंद के बहुत छोटे से इलाके देवभोग में रहकर अपनी सेवाएं देते हैं। यह इलाका बुनियादी सुविधाओं के साथ ही आर्थिक रूप से भी काफी पिछड़ा हुआ है। ऐसे में इनके लिए इस उपलब्धि को हासिल करना आसान नहीं था। सबसे बड़ी दिक्कत लोगों के विश्वास और इंटरनेट के नेटवर्क की थी। इसके लिए खुद से लोगों की पॉलिसी का प्रीमियम जमा करने की जिम्मेदारी ली।