कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर बनी फिल्म कश्मीर फाइल्स इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। हाल की कंट्रोवर्सी के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर फारुक अब्दुल्ला ने इस मुद्दे पर पहली बार बयान दिया है। फारुक ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पलायन की वजह, तब दिल्ली में बैठी सरकार थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे इस पलायन के जिम्मेदार निकलते हैं तो जहां चाहे उन्हें फांसी चढ़ा देनाफारुक अब्दुल्ला ने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा-हर कश्मीरी चाहता है कि कश्मीरी पंडित लौटें। 1990 में जो हुआ वो साजिश थी। कश्मीरी पंडितों को साजिश के तहत भगाया गया। उस वक्त जो दिल्ली में बैठे थे, वो इसके लिए जिम्मेदार हैं। मेरा दिल आज भी उन भाइयों के लिए रो रहा है।
फारुक ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से
कश्मीर फाइल्स पर अबदुल्ला ने कहा- ये फिल्म दिल जोड़ नहीं रही, तोड़ रही है। इस आग को हम बुझाएंगे नहीं तो ये सारे देश को शोले की तरह जला देगी। मैं वजीरे आजम से कहूंगा कि मेहरबानी करके ऐसी चीजें न करें, जिससे मुल्क में ऐसी सूरत बन जाए जैसी हिटलर के जमाने में जर्मनी की बनी थी। कश्मीरियों का दिल जोड़े बगैर अमन मुश्किल हैकी










