
knn24news. सिमगा। छत्तीसगढ़ के सिमगा ब्लॉक में खाद की कमी की पूर्ति और वर्मी खाद की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने और छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने सिमगा ब्लॉक की सभी सोसायटियों में धरना-प्रदर्शन किया। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता अनिल पांडेय ने कहा कि, एक तरफ कम बारिश होने की वजह से किसान परेशान हैं तो दूसरी तरफ उन्हें खाद के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हो गए हैं। श्री पांउेय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री संगठन को खुश करने में लगे हैं, तो कभी मोदी सरकार का विरोध कर रहे हैं।
श्री पांडे ने बताया की अगर किसानो को वर्मी कंपोस्ट खाद लेने के लिए सोसाइटी में मजबूर किया जा रहा है। सरकार के इस व्यवहार से किसान नाराज़ हैं। इसी बात को लेकर आज तहसीलदार को ज्ञापन सौंप रहे हैं, लेकिन सरकार 3 दिन के अंदर किसानों को वर्मी कंपोस्ट लेने की अनिवार्यता वाला आदेश वापस नहीं लेती हैं और समय होने पर खाद की पूर्ति नहीं कर पाती तो 11 जुलाई को सिमगा ब्लॉक के हजारों किसान एसडीएम ऑफिस का घेराव करेंगे।










