Monday, September 28, 2026

कुसमुंडा में SECL कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एसईसीएल (SECL) में कार्यरत एक कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोपाल राम पिता धनसाय (उम्र 42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भटगांव का निवासी था और वर्तमान में विकास नगर कुसमुंडा के एम-444 क्वार्टर में रह रहा था। वह कुसमुंडा परियोजना में केटेगिरी वन कर्मी के रूप में कार्यरत था। गोपाल के साथ उसी क्वार्टर में सूरत लाल नामक एक अन्य कर्मी भी रहता था, जो सोमवार को अपने गांव चला गया था।