Thursday, August 20, 2026

कोयला मजदूर सभा ने SECL संगठन सदस्यता सत्यापन को लेकर कसी कमर, कुसमुंडा में बुलाई संभागीय बैठक##

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) बिलासपुर द्वारा संगठन सदस्यता सत्यापन को लेकर जारी अधिसूचना के बाद कोयला मजदूर सभा हरकत में आ गई है। SECL प्रबंधन द्वारा जारी निर्देश के तहत कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में 1 सितंबर से 25 सितंबर के मध्य सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इस अधिसूचना के मद्देनजर कोयला मजदूर सभा ने कोरबा संभाग में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।


आगामी सदस्यता सत्यापन में संगठन की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के उद्देश्य से 19 अगस्त को कुसमुंडा क्षेत्र के विकासनगर स्थित संगठन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संभागीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कोयला मजदूर सभा के संभागीय प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल(केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ) के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में कोरबा संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों—कोरबा क्षेत्र, गेवरा क्षेत्र, दीपका क्षेत्र, कुसमुंडा क्षेत्र सहित CEWS गेवरा और सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा के प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान 1 से 25 सितंबर तक चलने वाले सदस्यता सत्यापन अभियान की बारीकियों पर विस्तृत चर्चा की गई। संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने सभी क्षेत्र प्रभारियों और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए प्रत्येक खदान और कार्यस्थल पर श्रमिकों से सीधा संपर्क साधने और सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी व प्रभावी ढंग से पूरा करने की रणनीति तय की। पदाधिकारियों ने एक सुर में संगठन की सदस्यता को अधिक से अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता केदारनाथ अग्रवाल जी द्वारा किया गया एवं बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू द्वारा अध्यक्ष के आदेशानुसार विधिवत ढंग से शुरू किया गया जिसमे प्रत्येक केंद्रीय पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय, यूनिट के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे
सत्यापन अभियान में आंकड़ो को अपने पक्ष मे करने और कोयला श्रमिकों का सहयोग एवं समर्थन हासिल करने के लिए संगठन ने त्रि-स्तरीय ठोस रणनीति तैयार की है:

‘डोर-टू-डोर’ एवं ‘माइन-टू-माइन’ आउटरीच: 1 से 25 सितंबर के बीच प्रत्येक खदान, वर्कशॉप और ऑफिस शिफ्ट में संगठन की विशेष ‘सत्यापन टीम’ तैनात रहेगी। यह टीम प्रत्यक्ष रूप से श्रमिकों से मिलकर सत्यापन फॉर्म जमा कराने और प्रक्रिया में उनका मार्गदर्शन करेगी।

त्वरित निवारण: सत्यापन प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को होने वाली तकनीकी या कागजी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए कुसमुंडा, दीपका, गेवरा और कोरबा क्षेत्रों में मुहिम चलाई जाएगी। प्रत्येक क्षेत्र आपसी सहयोग के आधाऱ पर कार्य करने अपनी रणनिती बनाया गया|

उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड: संगठन पिछले वर्षों में श्रमिकों के वेतन, सुरक्षा, आवास और चिकित्सा सुविधाओं के लिए किए गए संघर्षों का लेखा-जोखा पत्रक (लीफलेट) के माध्यम से हर कर्मचारी तक पहुंचाएगा।

अनुभागवार (Section-wise) जिम्मेदारियां: सेंट्रल वर्कशॉप और बड़े माइंस क्षेत्रों में शाखा अध्यक्षों व सचिवों को अनुभागवार लक्ष्य सौंपे गए हैं ताकि एक भी पात्र श्रमिक सत्यापन से वंचित न रहे।
बैठक में संभागीय प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह सत्यापन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि खदानों में मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का जनादेश है। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कोयला मजदूर सभा को संभाग में नंबर-1 संगठन बनाने का संकल्प लिया।

इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से श्री केदारनाथ अग्रवाल, श्री नौशाद खान, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री गिरिजा साहू, श्री सुरेंद्र मिश्रा, श्री अजीत पाण्डेय, श्री अशोक साहू, श्री शिव कुमार श्री सुगना बर्मन, श्री विरेंन्द्र राठौर श्री मनोज सिंह, श्री राजेश सिंह, श्री दूजराम मिलन श्री गोपाल यादव,श्री राजकुमार शर्मा, तोरण सिंह राठौर,पाल वर्गीस,आशुतोष वर्मा, मनबोध, उमेश, निरंजन सिंह, सोनू प्रताप सिंह, मनीष सिंह, देवेंद्र सिंह,अनंत त्रिपाठी, मोहम्मद ताजुद्दीन, शशांक खरे एवं अन्य पदाधिकारीगण बैठक मे उपस्थित रहे ।