Wednesday, April 29, 2026

कोरबा: इमलीडुग्गु पुल से युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। इमलीडुग्गु पुल से एक 25 वर्षीय युवक ने अचानक नहर में छलांग लगा दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

युवक की पहचान और कारण अज्ञात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर में कूदने वाला युवक वार्ड क्रमांक 9 का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।