Friday, March 13, 2026

कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

कोरबा। कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर मां मड़वारानी मंदिर के पास स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि चांपा की ओर से एक बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक कोरबा की ओर जा रही थी।

ओवरब्रिज पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय दोनों बाइकों में दो-दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को 1033 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों की पहचान और उनके निवास स्थान की जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।