Monday, October 26, 2026

कोरबा: लालूराम कॉलोनी में सर्राफा व्यवसायी की हत्या, आईजी ने घटनास्थल पर लिया जायजा, आरोपियों की तलाश तेज

कोरबा। बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला सोमवार सुबह लालूराम कॉलोनी के टीपी नगर स्थित सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी के घर पहुंचे, जहां बीती रात दो नकाबपोशों ने घुसकर उनकी हत्या कर दी थी। आईजी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्वर्गीय गोपाल राय सोनी के परिवार से घटना की जानकारी ली।