थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरहदा में दिनांक 14.01.2011 को मृतक लेखराम सेन की किये थे हत्या। आरोपी द्वारा प्रेमिका के साथ स्वयं का अवैध संबंध छिपाने किये थे हत्या।
आरोपियों ने मृतक लेखराम सेन की मारपीट व बेल्ट से गला दबाकर की थी हत्या। आरोपियान घटना में प्रयुक्त बेल्ट को फेंक दिये थे नहर में। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपीगण फरार होकर अपने गृह ग्राम जरौद में करते थे निवास। आरोपी संतोष यादव द्वारा हत्या की घटना को किसी अन्य व्यक्ति को बताने पर हुआ इस अंधेकत्ल का खुलासा। आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 18/11 धारा 302, 201, 34 भादवि. के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध।विवरणः- प्रार्थी तोषन लाल सेन ने वर्ष – 2011 में दिनांक 15.01.2011 को थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कोसरंगी में रहता है तथा अपने पिता लेखराम सेन के साथ ग्राम कोसरंगी में सैलून दुकान चलाता है। प्रार्थी के पिता लेखराम सेन दिनांक 14.01.2011 को रात में करीबन 11ः00 बजे ग्राम फरहदा में आरकेस्ट्रा का कार्यक्रम देखने गए थे। घर से अकेले निकले थे जो रात में वापस नहीं लौटे। दिनांक 15.01.2011 को प्रातः 08ः00 बजे गांव के जैलूराम सेन ने प्रार्थी को बताया कि तुम्हारे पिता लेखराम सेन ग्राम फरहदा में एक खेत में मृत अवस्था में पड़े है। जिस पर प्रार्थी अपने परिवार के साथ ग्राम फरहदा जाकर देखा तो उसके पिता लेखराम सेन के सिर, चेहरे में चोट के निशान थे, खून निकला था जो मृत अवस्था में झाडूराम सतनामी के खेत में पड़े थे। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 18/11 धारा 302, 201, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।











