कोरबा में बुधवार शाम ग्राम भालू सटका में 70 साल के श्यामलाल कंवर की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने आंगन में पड़ी लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। सिर पर वार कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा गया है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस डॉग बाघा को घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां बाघा ने मृतक की पत्नी को देखकर जो संकेत दिए हैं। उससे पुलिस को संदेह है कि श्यामलाल की हत्या में उसकी पत्नी का हाथ है।
मृतक के दामाद दिनेश ने बताया कि सास और ससुर दोनों घर पर ही रहते थे, उसके दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो गई है। दोनों रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें फोन से जानकारी मिली कि उसके ससुर की हत्या हो गई है। हत्या कब और कैसे हुई इस बात की जानकारी नहीं है।











