Thursday, April 30, 2026

चाकूबाजी के आरोपियों का पहले पुलिस ने कराया मुंडन, फिर घटनास्थल से लेकर घर तक निकाला जुलूस…

रायपुर। राजधानी में चाकूबाजी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इस कड़ी में चाकूबाजी के दो आरोपियों का खमतराई पुलिस ने मुंडन कराकर जुलूस निकाला. गिरफ्तार आरोपियों का अपराध से पुराना रिश्ता बताया जा रहा है.

भनपुरी इलाके में चाकूबाजी की वारदात के बाद आरोपियों का पुराना रिकार्ड भी निकाला गया है. आरोपी भरत वर्मा के खिलाफ खमतराई थाना में हत्या के प्रयास के 2 मामले, लूट के 1, चोरी के 1, आबकारी के 2 और गाली गालौज मारपीट के 7 मामले दर्ज है, वहीं साथ ही जागेश्वर उर्फ जग्गा के विरुद्ध हत्या के प्रयास के 2, आर्म्स एक्ट के 3, मारपीट गाली गालौज के 5, छेड़खानी और जुआ एक्ट के 1-1 मामले दर्ज है. मामले में तीसरा आरोपी सिद्धार्थ फरार है.