बोरगांव में स्कॉर्पियो और ऑटो की भिड़ंत में सात की मौक़े पर मौत हो गई जबकि 6 की हालत बेहद नाज़ुक है। हादसा अब से कुछ देर पहले हुआ है। घायलों को फरसगाँव अस्पताल दाखिल कराया गया है।
घायल और मृतक सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं जो कि गोडना गाँव में एक पारिवारिक शोक में शामिल होकर लौट रहे थे। ये सभी पांडयान गाँव के निवासी हैं।
घटना को लेकर बताया गया है कि, सामने से तेज रफ़्तार हाईवा आ रही थी जिससे बचने के लिए स्कॉर्पियो तेज़ी से किनारे ले जाई गई और सीधे ऑटो से जा टकराई।








