स्थानीय लोगो के हक की लड़ाई करने वाली संस्था छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने चौक चौराहों ने नाम स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्वाजो के नाम पर करने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। संस्था से जुड़े लोगो ने बताया की लंबे समय से उन्होंने अपने मांग को अधिकारियो के सामने रखते आ रहे है। लेकिन इसके बाद भी जमीन की लड़ाई लड़ने वाले स्थानीय नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। जो अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सेना के लोगो ने दीपका के चौक चौराहों के नाम भी बदल कर पूर्वाजो के नाम पर रखने की मांग की है











