Saturday, July 4, 2026

जशपुर स्वास्थ्य विभाग में घोटाला, आदिवासियों को योजनाओं का नही मिल रहा लाभ

जशपुर स्वास्थ्य विभाग के शर्मनाक घोटाला के उजागर होने के बावजूद कोरवाओं की मृत्यु पर प्रशासनिक चुप्पी दर्शाती है कि प्रशासन का उद्देश्य लूट खसोट के अलावा कुछ भी नहीं रह गया है जनता मरती है तो मरे। पहाड़ी कोरवाओं का उल्टी दस्त से इलाज के अभाव में मृत्यु प्रशासनिक लापरवाही की पराकाष्ठा है। उत्तर प्रदेश की चिंता छोड़ें भूपेश जी अपना घर सम्हालें। कहां हैं जनता के शुभचिंतक जनप्रतिनिधि विधायक त्रय अगर उद्घाटन समारोह से फुर्सत मिल जाए तो थोड़ी जनता की भी चिंता कर लें कृपा होगी।