
एआईएमआईएम (AIMIM) के चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बुधवार को नई दिल्ली में दंगा प्रभावित जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में कथित अवैध अतिक्रमण (illegal Encroachments) को गिराए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP- भाजपा) ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरह दिल्ली में घरों को नष्ट करके सबसे गरीब लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है। असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो ट्वीट किए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने पहले ट्वीट में लिखा बीजेपी ने गरीबों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। अतिक्रमण के नाम पर यूपी और एमपी जैसे दिल्ली में घरों को तबाह करने जा रही है। न नोटिस, न कोर्ट जाने का मौका। बस गरीब मुसलमानों को जिंदा रहने की हिम्मत करने के लिए दंडित किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी संदिग्ध भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।











