नई दिल्ली : झारखंड के धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच बदमाशों ने बम धमाके से रेल की पटरी को उड़ा दिया. यह घटना रात करीब 12:50 की है. बम धमाके के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है. इसके साथ ही पटरी टूटने की वजह से डीजल लोको का पहिया पटरी से उतर गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर फिलहाल आवाजाही को रोक दिया गया है. साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है.
इस घटना के बाद बरकाकाना सेदुर्घटना राहत यान घटना स्थल पर पहुंच चुका है. रेलवे ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने से अप एवं डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है, जिसके कारण यात्री सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस रेलखंड से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.











