Thursday, September 24, 2026

टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का 84 साल की उम्र में निधन

टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया समूह की चेयरपर्सन इंदु जैन का गुरुवार को निधन हो गया। वे 84 साल की थीं। उन्होंने वर्षों पहले ‘आर्ट ऑफ डाइंग’ को लेकर एक पत्र लिखा था और कहा था कि उनकी मृत्यु पर शोक नहीं, उत्सव मनाया जाए। यह मृत्यु को लेकर उनकी अलग सोच बताती है।

ये चिट्‌ठी उनके निधन के बाद जारी की गई है। इसमें जीवन और मृत्यु को लेकर उनकी क्या सोच थी, उसे बहुत सुंदर शब्दों में बताया गया है। हम अपने पाठकों के लिए उसका रूपांतरण यहां पर प्रस्तुत कर रहे हैं।