Sunday, May 24, 2026

दिल दहला देने वाली घटना: दंपती और दो बच्चों की मौत, सुसाइड नोट में अफेयर और पारिवारिक तनाव के आरोप, एक ही घर से मिली चार लाशें, बिस्तर पर मासूम और फंदे पर दंपती

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक घर से दंपती और उनके दो बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कमरे के अंदर बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले, जबकि पति-पत्नी फंदे से लटके हुए पाए गए। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), चंचल साहू (40), उनकी बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है।

सुसाइड नोट में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस को घटनास्थल से दो सुसाइड नोट मिले हैं। इनमें एक नोट चंचल साहू की लिखावट में बताया जा रहा है, जिसमें उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान होने और पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के अनुसार, चंचल ने पहले बच्चों को शराब पिलाई, फिर उन्हें नींद का इंजेक्शन दिया। इसके बाद जब बच्चों की मौत को लेकर संदेह बना रहा, तो उसने कथित तौर पर रस्सी से उनका गला घोंट दिया।

पति-पत्नी के बीच विवाद और शराब के नशे की आशंका

जानकारी के मुताबिक, पति गोविंद साहू को शराब की लत थी और घर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस को शक है कि घटना के दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।महिला के गाल पर चोट के निशान मिलने से यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात से पहले दोनों के बीच हाथापाई हुई होगी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जांच जारी

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और दोनों सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच की जा रही है।

शादी से लेकर त्रासदी तक का दर्दनाक सफर

जानकारी के अनुसार, चंचल साहू ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि शुरुआती वर्षों के बाद दंपती के बीच तनाव बढ़ता गया और रिश्ते में लगातार दरार आती गईमृतका ने अपने सुसाइड नोट में परिवार के सदस्यों से माफी मांगने की बात भी लिखी है इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, और लोग इसे अब तक की सबसे भयावह पारिवारिक त्रासदियों में से एक मान रहे हैं।