दीपका क्षेत्र के कोयला कामगारों और श्रमिक संगठनों ने JBCCI-12 के गठन में हो रही देरी का कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है।
इसी कड़ी में आज कोयला मजदूर सभा (HMS) के बैनर तले दीपका क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के दौरान श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और महाप्रबंधक (GM) दीपका क्षेत्र को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की।
श्रमिक नेताओं ने साफ किया कि जेबीसीसीआई-12 (JBCCI-12) के गठन में की जा रही देरी से कोयला मजदूरों में भारी आक्रोश है। वेतन समझौता और मजदूरों के हक से जुड़े इस महत्वपूर्ण बोर्ड के गठन को लेकर प्रबंधन का ढुलमुल रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस पर तुरंत फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
वरिष्ठ श्रमिक नेताओं की रही मौजूदगी
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख जेसीसी (JCC) और विभिन्न समितियों के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनमें शामिल प्रमुख नाम:
* गिरिजा साहू (केंद्रीय सचिव एवं जेसीसी सदस्य, गेवरा-दीपका क्षेत्र)
* विजय (जेसीसी सदस्य, दीपका क्षेत्र)
* मदन एवं लोकपाल (क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य)
* जगदीश सिंह एवं नंद कुमार राठौर (क्षेत्रीय सेफ्टी समिति सदस्य)
* धनसिंह एवं दिनेश्वर साहू (आवास आबंटन समिति सदस्य)
*साथ ही गेवरा क्षेत्र से शिव कुमार जे सी सी सदस्य, राजेश सिंह, टूकेश साहू (क्षेत्रीय कल्याण समिति ), आरएस तिवारी एवं छतराम साहू (क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य), भगवान् दास कुलदीप साथ ही अन्य कर्मठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों की उपस्थिति रही
मजदूरों ने दिखाई एकजुटता
प्रदर्शन में दीपका क्षेत्र के कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) से जुड़े समस्त पदाधिकारियों और भारी संख्या में कोयला मजदूरों ने हिस्सा लिया। श्रमिक साथियों ने एक सुर में कहा कि जब तक जेबीसीसीआई-12 का गठन नहीं हो जाता, तब तक उनका यह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।











