Monday, September 28, 2026

देश का पहला राज्य बना अपना छत्तीसगढ़… मिलेगा ODF++ का अवार्ड, CM अवार्ड लेने जाएंगे दिल्ली

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ अब देश का पहला ऐसा राज्य होगा जिसे स्वच्छता के मामले में ODF++ प्राप्त होगा. यानी स्वच्छता में नंबर 1 कहलाएंगा अपना छत्तीसगढ़.

ODF++ का ये अवार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सीएम भूपेश बघेल ग्रहण करेंगे. इसके लिए वे आज दिल्ली रवाना होंगे. ये कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ अमृत महोत्सव के दौरान दिया जाएगा. बता दें कि 61 शहरी निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा.