
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) आगामी विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) के मद्देनजर आज गुजरात के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कई चुनावी वादे किए और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार आती है तो उपभोक्ताओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinders) मुहैया कराया जाएगा.
दरअसल, राहुल गांधी साबरमती रिवरफ्रंट (Sabarmati Riverfront) पर कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद गुजरात के किसानों को मुफ्त बिजली (free electricity In Gujarat) दी जाएगी. आम उपभोक्ताओं को भी 300 यूनिट मुफ्त बिजली (free electricity In Gujarat) मिलेगी. साथ ही 3 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे.
नशीली दवाओं के मामलों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही – Rahul Gandhi
राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात नशे का केंद्र (drug center In Gujarat) बन गया है. मुंद्रा बंदरगाह से सभी दवाएं आ रही हैं. उन्होंने पूछा कि इन मामलों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. मुंद्रा बंदरगाह में हर 2-3 महीने में नशीली दवाएं मिलती हैं, जो गुजरात के युवाओं का भविष्य तबाह कर रही हैं.
राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हजारों स्कूल बंद कर दिए थे, लेकिन कांग्रेस 3000 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलेगी. राज्य में लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वह बेरोजगारी खत्म करना चाहते हैं. गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस रहेगा. राहुल ने गारंटी देते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी.
दरअसल, गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक दल राज्य की जनता को लुभाने में लगे हैं. इसी कड़ी में आज राहुल गांधी ने गुजरात की जनता से कई चुनावी वादे भी किए.












